नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक “महान क्रांतिकारी” बताया, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
श्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर आदरपूर्वक श्रद्धांजलि। उन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और योगदान हर पीढ़ी को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
श्री सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के भागुर में 28 मई 1883 को हुआ था। उन्होंने 26 फरवरी 1966 को मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली थी।
