झाबुआ जिले में थाना प्रभारियों के स्थानांतरण, पुलिस महकमे में हलचल

झाबुआ. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जिले के विभिन्न थानों के प्रभारियों के स्थानांतरण किए हैं। पुलिस कप्तान द्वारा अधिकांश थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव किए जाने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाबुआ कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे को झाबुआ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कल्याणपुरा के स्थान पर कालिदेवी थाने का प्रभार सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार भदौरिया, जो डीआरपी लाइन झाबुआ में पदस्थ थे, उन्हें झाबुआ कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं डीआरपी लाइन में पदस्थ रमेश चंद्र चौहान को मेघनगर तथा तारा मंडलोई को थांदला थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्रीराम मंडलोई को राणापुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश को डीआरपी लाइन झाबुआ में अटैच किया गया है।

इस फेरबदल के तहत डीआरपी लाइन में लंबे समय से पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों को नए थानों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिले में लंबे समय से पदस्थ कुछ थाना प्रभारियों के कार्यों को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक साथ कई थानों के प्रभार में बदलाव किए जाने को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कल 

Mon Oct 19 , 2026
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज केएम के निर्देशन में 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पुलिस स्मृति दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप […]

You May Like