पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कल 

सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज केएम के निर्देशन में 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पुलिस स्मृति दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप परेड का अभ्यास किया गया। परेड कमांडर सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने अनुशासित ढंग से परेड संचालन, सलामी, शोक सलामी, शहीदों के नामों के वाचन, बिगुल की निर्धारित धुनों तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण सहित विभिन्न गतिविधियों का क्रमबद्ध पूर्वाभ्यास किया।

Next Post

नशामुक्ति पर ठोस पहल करे सरकार, अन्यथा विरोध के लिए तैयार रहे” — शक्तिपुत्र जी महाराज

Mon Oct 19 , 2026
सरई। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम, में 134वें शक्ति चेतना जनजागरण त्रिशक्ति साधना शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भुईमाड़ के साथ कुशमी तहसील व सरई तहसील के साथ सीधी सिंगरौली जिले के अलावा देशभर से लाखों की संख्या में भक्त शामिल हुए। […]

You May Like