खण्डेलवाल ने नीट-2026 टॉपर निशांक खाड़े का किया सम्मान

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल में नीट-2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशाली छात्र निशांक गुणवंत राव खाड़े के मोती वार्ड स्थित निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने निशांक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि युवाओं की मेहनत और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि निशांक चिकित्सा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान कैलाश बंडू धोटे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य तथा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Next Post

किशोर दा की जयंती पर सजी सुमधुर शाम, गूंजे सदाबहार नगमे

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल। मुस्कान संगीत समूह के गायक गायिकाओं ने लायन सिटी गार्डन में किशोर दा की जयंती की पूर्व संध्या पर मधुर गीतों की शाम सजाई। समूह के प्रमुख मोहन बेलानी और उनके साथियों ने सुमधुर गीत किशोर कुमार के अंदाज में सुनाए।किशोर दा को याद करते हुए अशोक मनवानी ने […]

You May Like