जबलपुर: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित हिंदू एकता यात्रा को लेकर जबलपुर में पत्रकार वार्ता हुई। संतोष कुमार दुबे ने बताया कि जबलपुर संभाग की ओर से यात्रा में दिन-रात जल सेवा के साथ स्वच्छता, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया जाएगा। जबलपुर से करीब 100 कारों का जत्था यात्रा में शामिल होगा, जो पहले बागेश्वर धाम पहुंचेगा। इसके बाद यात्रा पन्ना, अजयगढ़, हटा, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और छतरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ेगी।
मनीष चड्डा ने बताया कि करीब 500 किलोमीटर की यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में जातिगत भेदभाव समाप्त कर सनातन समाज को एकजुट करने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गुरुदेव गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यात्रा सामाजिक एकता, सेवा और सनातन समाज को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। इस दौरान जय श्री राम और जय बागेश्वर धाम के उद्घोष के साथ यात्रा की सफलता का संकल्प लिया गया।
