जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की विजयपुर तहसील में सम्पति विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि आतिश शर्मा की आज शाम विजयपुर इलाके के जाख गांव में निखिल ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बंदूक जब्त कर ली गई है। हालांकि, आरोपी के साथ आए कुछ लोग भागने में कामयाब रहे।”
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा, “शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सम्पति विवाद ही वजह है और मामले की जांच की जा रही है।”
