जबलपुर को मिला परख यान

जबलपुर: जबलपुर स्टेशन में शुक्रवार को जबलपुर मंडल को प्राप्त हुई नई परख निरीक्षण यान का उद्घाटन पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय द्वारा संपन्न किया गया। निरीक्षण यान के उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक एवं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण यान में सवार होकर, जबलपुर स्टेशन से श्रीधाम स्टेशन तक इस निरीक्षण यान के ट्रायल को सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।

इस निरीक्षण यान में डीजल इंजन युक्त वातानुकूलित स्वचालित निरीक्षण दोनों छोर पर निरीक्षण खिड़किया उपलब्ध, विंडो ट्रेलिंग के लिए दोहरी कैब के साथ सेक्शन के पायदान निरीक्षण की सुविधा, बैठने की क्षमता 32 रिक्लाइनिंग सीटें, ईधन टैंक क्षमता लगभग 12 सौ लीटर, डीजी सेट क्षमता 40 केवीए, बैटरी: 24 वोल्ट है। इस अवसर पर मुख्यालय से महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम विजय कुमार उपस्थित थे।

Next Post

निर्माणाधीन पुल का हिस्सा धंसा

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर: बरेला नहर पर बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल का आधे से ज्यादा हिस्सा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक धंस गया। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रमिक पुल के हिस्से में क्रांकीट डाल रहे थे तभी सेंट्रिंग के धंसते ही पूरा स्ट्रक्चर हिल गया। गनीमत रही कि हादसे में […]

You May Like