वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर सकती है केकेआर

नयी दिल्ली, 15 नवम्बर (वार्ता) भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम रिलीज कर सकती है। इससे केकेआर के पर्स में 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जुड़ जाएगी। उनके अलावा अनरिख़ नॉर्खिए (6.5 करोड़), क्विंटन डिकॉक (3.6 करोड़), स्पेंसर जॉनसन (2.8 करोड़), रहमानुल्लाह गुरबाज (2 करोड़) और मोईन अली (2 करोड़ रुपये) को भी टीम से रिलीज किया जा सकता है।
साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी लवनीथ सिसोदिया और चेतन सकारिया को भी रिलीज किया जा सकता है। सकारिया ने केकेआर की टीम में चोटिल उमरान मलिक की जगह ली थी।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ़ से यह खबर सामने आई है कि टी नटराजन डीसी की टीम में बने रहेंगे। उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में साइन किया गया था, लेकिन चोटों की वजह से वह ज़्यादा मैच नहीं खेल पाए। टीएनपीएल में उनका प्रदर्शन साधारण रहा। हालांकि अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और शानदार तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हें तमिलनाडु की टीम में आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के लिए चुना गया है।
अगर पंजाब किंग्स की बात की जाए तो न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज लॉकी फ़र्ग्युसन को रिटेन किया जा सकता है। फ़र्ग्युसन को अप्रैल में सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ मैच के दौरान गंभीर चोट लगी थी। पीबीकेएस ने फ़र्ग्युसन को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में ख़रीदा था और अब उन्हें रिटेन करने का फै़सला किया जा सकता है। साथ ही मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, जॉश इंग्लिस, अजमतउल्लाह ओमरजई, ज़ेवियर बार्टलेट और मिचेल ओवेन को रिटेन किया जा सकता है।

Next Post

विकेटों के पतझड़ के बीच भारत को मिली जीत की सुगंध

Sat Nov 15 , 2025
कोलकाता, 15 नवंबर (वार्ता) रवींद्र जडेजा (चार विकेट) और कुलदीप यादव (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 93 पर सात विकेट झटक कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दक्षिण […]

You May Like