100 से अधिक कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

इंदौर:सांवेर नगर परिषद में लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 100 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा पिछले छह वर्षों में सांवेर के सभी 15 वार्डों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए हैं. इनमें सीसी रोड, ड्रेनेज, नालियां, पुल-पुलिया, स्ट्रॉम वॉटर लाइन, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, खेल मैदान तथा गार्डन जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 7 में लगभग 5 करोड़ रुपये लागत का बैराज और फिल्टर प्लांट तथा वार्ड क्रमांक 3 में एक करोड़ रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक खंडेलवाल पंप से रेस्ट हाउस तक लगने का कार्य आरंभ किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज भवन के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति, वन स्टॉप सेंटर की स्वीकृति और स्कूलों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि आज सांवेर में चार सुंदर गार्डन तैयार हो चुके हैं।

Next Post

कमिश्नर ने लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Mon May 19 , 2025
इंदौर: संभागायुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक दीपक सिंह ने लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ कल सायंकाल यहाँ देवी अहिल्या पर केंद्रित नाटक का मंचन देखेंगे. लता मंगेशकर ऑडिटोरियम के भ्रमण के दौरान संभागायुक्त दीपक सिंह […]

You May Like