इंदौर: संभागायुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक दीपक सिंह ने लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ कल सायंकाल यहाँ देवी अहिल्या पर केंद्रित नाटक का मंचन देखेंगे.
लता मंगेशकर ऑडिटोरियम के भ्रमण के दौरान संभागायुक्त दीपक सिंह सहित इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. पी. अहिरवार एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
