इंदौर:तेज आंधी और जोरदार बारिश से खेतों में खड़ी प्याज भीग गई और और सड़ने लगी किसान इन दिनों प्याज़ की कटाई और निकालने में लगे हुए हैं?
पिछले दो हफ्तों से हर शाम को बारिश हो रही है .
आंधी तूफान के साथ बारिश हुई खेतों में रखी प्याज पूरी तरह भीग गई इससे प्याज पूरी तरह खराब होने की कगार पर है किसान नेता बबलू जाधव शैलेंद्र पटेल चंदन सिंह बड़वाया आदि ने बताया कि पहले भी बारिश से प्याज़ खराब हुआ लगातार बारिश हो रही है जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. इस समय किसानों को मंडी में प्याज के दाम 5 से 8 रुपए किलो मिल रहे हैं इस कारण से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है.
