
नासिक, 27 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक-हरसुल सड़क के पास कश्यपी बांध में चार लोग डूब गए, जिनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। हालाँकि, एक स्थानीय महिला की ओर से समय पर की गयी मदद के कारण इस घटना में दो साल की एक बच्ची को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान सचिन कैलाश थोंबरे (32) के रूप में हुई है, जो नासिक में बसे एक सिविल इंजीनियर थे। उनकी गर्भवती पत्नी रोहिणी थोंबरे और उनके पड़ोसी दो भाई-बहन केतन अनिल पवार (16) और कौशल्या अनिल पवार (14) हैं। एक स्थानीय महिला संगीता घाडगे ने बांध के किनारे एक छोटे बच्चे को रोते हुए और पानी की ओर इशारा करते हुए देखा। जैसे ही वह बच्ची रोते हुए बांध की ओर बढ़ने लगी, घाडगे तुरंत उस जगह पर पहुँचीं और बच्ची को गोद में उठा लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
