ईरानी डेरा छापेमारी: शादाब को ले गई राजगढ़ पुलिस, सफदर को लेने पहुंची खुरई पुलिस; यूपी एसटीएफ ने भी डाला डेरा

भोपाल। ईरानी डेरा करोंद अमन कालोनी में पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ में आए कुख्यात बदमाशों शादाब और सफदर को लेने के लिए अलग-अलग जिलों की पुलिस गुरूवार को भोपाल पहुंची. सामने आई जानकारी के मुताबिक बदमाश शादाब को राजगढ जिले की पुलिस अपने साथ ले गई. शादाब पर राजगढ़ के खुजनेर, छापीहेड़ा और खिलचीपुर पुलिस की तरफ से दस दस हज़ार रूपए का इनाम घोषित था. इसके अलावा यूपी एसटीएफ भी शादाब को लेने के लिए भोपाल पहुंच चुकी है. यूपी एसटीएफ ने शादाब पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया था.

शादाब के साथ ही ईराने के डेरे बदमाश सफदर को लेने के लिए सागर जिले के खुरई थाने की पुलिस भी भोपाल पहुंची. खुरई में सफदर पर साल 2020 में एटीएम से लाखों की चोरी का प्रकरण दर्ज है और आरोपी को उस दौरान लेने के लिए खुरई पुलिस भोपाल में ईरानी डेरा आई थी. सफदर को बचाने के लिए आरोप है कि उस दौरान भी स्थानीय महिलाओं ने पुलिस पर मिर्ची डालकर आरोपी को भगाने में उसकी मदद की थी. इस घटना के दौरान खुरई पुलिसकर्मियों की तरफ से हवाई फ़ायरींग की गई थी. इन दोनों आरोपियों को के अलावा भोपाल पुलिस के हत्ते चढ़े अन्य आरोपियों सादिक अली, काजी खान, रहमान इमदाद, गुलाब नबी, मोहम्मद अली उर्फ साविर हुसैन, सरु उर्फ यूसूफ अली, मुख्तार खान उर्फ मुकद्दर मिर्जा, बाकर अली, वसीम खान, शब्बीर अली, सज्जाद हुसैन ,मिर्जा उर्फ पिल्लू सहित आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. बता दें कि मंगलवार को देर रात डीसीपी जोन-4 की अगुवाई में करीब 400 पुलिसकर्मी ईरानी डेरे पहुंचे, जहां छापेमारी के दौरान 8 महिला और 31 पुरुष आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए. पुलिस ने करीब एक करोड़ की कीमत का मिला सोना भी जब्त किया है.

Next Post

फ्लैट में लगी आग: धुएं में दम घुटने से पालतू कुत्ते की मौत

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। कोटरा सुल्तानाबाद स्थित गीतांजलि कॉम्पलेक्स में गुरुवार दोपहर एक फ्लैट में आग लग गई. इस हादसे में घर का एक पालतू कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आग ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के फ्लैट में लगी. घटना के समय परिवार के […]

You May Like