अशोकनगर । 26 जून को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी दर्ज हुई एफआईआर के विरोध मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया। जिसमें शामिल होने और गिरफ्तारी देने के लिए प्रदेशभर से नेता जुटे। इस दौरान मंच पर ही उपस्थित नेताओ से सहित मंडी प्रागंढ में मौजूद सभी लोगों की गिरफ्तारी हुई और उससे तत्काल बाद सभी की रिहाई का ऐलान किया गया। मंगलवार को आयोजित न्याय सत्याग्रह को लेकर सुबह से ही मंडी प्रागंढ में कांग्रेस नेताओं से आम जन जुटना शुरू हो गए थे, तो वहीं पुलिस व प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कर रखी थी। जिसके चलते जगह-जगह बेरीकेटिंग की गई, तो वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात रहा। इस दौरान पूर्व विधायक दिग्विजय सिंह ने पीडि़त को न्याय दिलाने और उनका पता लगाये जाने के लिए उनके घर जाने की बात कहीं। तो वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार, सचिन यादव, पीसी शर्मा, गोविन्द सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
ट्रेक्टर पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पटवारी, विधायकों के रोके काफिले:
कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित न्याय सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ट्रेक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेे। इस दौरान वह जहां-जहां से गुजरे उस स्थान पर रोड़ शो सा नजारा देखने को मिला। तो वहीं न्याय सत्याग्रह में शामिल होने आ रहे कई विधायकों के काफिलों को पुलिस द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया, जिसके चलते कांग्रेस नेताओं और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस होती नजर देखी गई।
मंडी परिसर बनी खुली जेल:
न्याय सत्याग्रह के समापन के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा गिरफ्तारी दी गई। यह गिरफ्तारी देखकर मंडी परिसर में मौजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी गिरफ्तारी देने की बात कहीं गई। जिसके चलते अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच से ही माईक के जरिये मंडी प्रांगढ में मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात कहीं। साथ ही कार्यक्रम स्थल को ही खुली जेल का नाम दिया। इसके बाद अशोकनगर एसडीएम बृज विहारीलाल श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी लोगों की रिहाई की बात कहीं गई।
