पांच लाख रुपए दहेज की मांग पर पत्नी से मारपीट, ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों पर केस

इंदौर: दहेज के लिए दबाव बनाते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति सहित तीन पर प्रकरण दर्ज किया है. पीड़िता के मुताबिक लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी.

महिला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. राऊ क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय रानू सेन ने पति विशाल नाई और ससुराल के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

आरोपी लंबे समय से उससे पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर पति और परिजनों ने गाली-गलौज की तथा मारपीट कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति विशाल नाई, सास गीता और ससुर महेश नाई के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

नंदानगर में ब्लेड से हमला: दो युवक घायल, आरोपी पर केस दर्ज

Tue Nov 18 , 2025
इंदौर: गली नंबर 8 में पुराने विवाद को लेकर युवक ने दो साथियों पर ब्लेड से हमला कर दिया. दोनों घायलों का इलाज जारी है, पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात गली नंबर 8, माया लॉन्ड्री के पास ब्लेड से हमला करने […]

You May Like