मिर्ची डालकर 14 लाख की लूट का खुलासा: तीनों आरोपी गिरफ्तार, 10.40 लाख नकद बरामद

सागर। जिला मुख्यालय पर मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलाली पुल, खुरई रोड गल्ला व्यापारी के मुनीम की आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट करते हुए ₹14 लाख रुपये नगद की लूट करने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट के 14 लाख रुपए मे से दस लाख से अधिक की राशि भी बरामद की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पंकज केसरवानी निवासी जवाहरगंज वार्ड की रिपोर्ट पर 03 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया तथा फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध भूपेन्द्र निवासी ग्राम बम्होरी रेंगुवा, सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों धर्मेन्द्र ठाकुर एवं कुलदीप दांगी के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार करने पर भूपेन्द्र राजपूत को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार तलाश-पतारसी की गई। टीम द्वारा दिल्ली, नेपाल सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने शेष फरार आरोपियों

धर्मेन्द्र पिता वीरसिंह ठाकुर, निवासी ग्राम सेमरा कला सिहोरा, थाना राहतगढ़, कुलदीप सिंह दांगी, निवासी पिपरिया बिलहरा, थाना सुरखी, को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट की गई राशि में से ₹10,40,000/- (दस लाख चालीस हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 150000 सहित कुल 1190000 कुल मशरूका जप्त किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आगे की पूछताछ जारी है।

 

 

Next Post

बुजुर्ग लक्ष्मी नारायण का कराया गया निःशुल्क इलाज

Wed Dec 24 , 2025
इंदौर: कलेक्टर कार्यालय इंदौर में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में एक बार फिर मानवीय संवेदना का उदाहरण देखने को मिला. जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया.इसी जनसुनवाई में उपस्थित एक बुजुर्ग लक्ष्मी नारायण की दयनीय स्थिति देखकर […]

You May Like