ऐतिहासिक भूत बावड़ी में संगीत और नृत्य का संगम

इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर की प्राचीन ऐतिहासिक बावड़ियों एवं कुओं के संरक्षण, पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा सदर बाजार स्थित भूत बावड़ी की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य किया गया. बावड़ी का पुनरुद्धार काम पूरा होने पर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर नगर निगम कुएं और बावड़ियों की साफ सफाई की मुहिम चला रहा है. इसी क्रम में सदर बाजार स्थित होलकर कालीन ऐतिहासिक भूत बावड़ी की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण किया गया. पुनरुद्धार काम पूरा होने पर बावड़ी परिसर में सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन किया गया.

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम एवं कारवां इंडिया हेरिटेज ग्रुप द्वारा ऐतिहासिक भूत बावड़ी में ‘जश्न-ए-इंदौर’ सांस्कृतिक आयोजन किया. कार्यक्रम में इंडियाज़ गॉट टैलेंट के सेमीफाइनलिस्ट ब्लेसिंग ब्लूम औरा शास्त्रीय म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. प्रख्यात इतिहासकार ज़फ़र अंसारी ने भूत बावड़ी एवं शहर की ऐतिहासिक धरोहरों पर इतिहास की जानकारी साझा की. वहीं कथक नृत्यांगनाओं वंशिका एवं तान्या ने शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में युवा कवि पलाश ने अपनी कविताओं एवं रचनाओं से संस्कृति, विरासत को बताया

Next Post

इंदौर को मिला एक और आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब, 600 करोड़ का निवेश होने की संभावना

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर: शहर के बाहर एक और लॉजिस्टिक हब की सौगात मिलने जा रही है. एमपीआईडीसी ने एक्सियो लॉजिस्टिक कंपनी को 30 एकड़ जमीन आवंटित की है. उक्त कंपनी द्वारा करीब 6 सौ करोड़ रुपए निवेश करने एवं 4 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.एमपीआईडीसी द्वारा एक्सियो लॉजिस्टिक कंपनीको […]

You May Like