भोपाल। बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को आईट्रिपलई का स्टूडेंट चैप्टर का शुभारम्भ किया गया. मुख्य अतिथि डॉ. जी.एस. तोमर, निदेशक आर.ई.सी. सोनभद्र और चेयर एम.पी. सेक्शन के द्वारा इसकी शुरुआत की गई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर डॉ. जीतेन्द्र अग्रवाल, निदेशक एस.ओ.आई.टी. आर.जी.पी.वी. मौजूद रहे। इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनियर्स के स्टूडेंट चैप्टर की शुरुआत के साथ छात्रों को तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में नवीन वैश्विक अवसर मिलेंगे।
इस कार्यक्रम का संयोजन एच.आर. स्वाति सिन्हा द्वारा किया गया। समूह सह-सचिव डॉ. संजय जैन ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए सबका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बी.आई.एस.टी. निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी एवं बी.आई.आर.टी. निदेशक डॉ. वी.के. द्विवेदी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी.
