भोपाल, महापौर मालती राय निशातपुरा स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई। महापौर मालती राय रविवार को कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र निशातपुरा में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई और महिला प्रतिभाओं का सम्मान कर पुरस्कार वितरित किए। महापौर राय ने महिला प्रतिभाओं द्वारा तैयार किए गए थैले एवं श्रृंगार सामग्री सहित अन्य उत्पादों का अवलोकन भी किया।
महिला प्रतिभाओं का सम्मान कर किया पुरस्कृत
