भोपाल, सांसद आलोक शर्मा एवं महापौर मालती राय ने जोन क्र. 04 के अंतर्गत वार्ड क्र. 19, 20 एवं 21 में लगभग 01 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से कराये जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के साथ ही आजाद मार्केट में आचार्य विद्यासागर महाराज शीतल जल प्याऊ का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, जोन क्र. 04 की अध्यक्ष एवं वार्ड 20 की पार्षद पूजा शर्मा, जोन क्र.02 की अध्यक्ष एवं वार्ड 21 की पार्षद विनीता सोनी, पार्षद राजू कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारीगण एवं रहवासीगण मौजूद थे।
सांसद शर्मा और महापौर राय ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
