तीन दिवसीय बहुभाषीय नाट्य महोत्सव का हुआ भव्य समापन

सीधी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित 3 दिवसीय बहुभाषीय नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य समापन 17 मई को विवेकानंद सभागार टाटा कॉलेज परिसर सीधी में हुआ।

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति मां वीणावादिनी स्वर संगम सीधी के कलाकारों द्वारा दी गई। प्रस्तुति का संयोजन एवं मार्गदर्शन योगेश्वर प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। कलाकारों ने बघेली ऋतु गीत एवं दादरा गीत की शानदार प्रस्तुति देकर सभागार में लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेर दी। लोकगीत प्रस्तुति में हिमांशु मिश्रा, उमेश मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, सदन सिंह, शुभ सिंह, दिलीप सिंह, निधि पाण्डेय, नरेन्द्र पाण्डेय, नंदनी केशरवानी, राजकुमार केशरवानी, स्वाति द्विवेदी, श्रीकांत द्विवेदी, खुशी मिश्रा, सुनील मिश्रा, देवेन्द्र तिवारी, मानीदास तिवारी, शिवम पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, सजल मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, समर्थ सिंह, रविराय बहादुर सिंह चौहान, शौर्य पाण्डेय एवं सुनील पाण्डेय शामिल रहे। तदुपरांत युवा कलाकार सृजन मिश्र द्वारा रोशनी प्रसाद मिश्र रचित गीत अंखियां राह तके की यादगार प्रस्तुति दी गई। गीत की स्वर रचना भी सृजन मिश्र द्वारा ही तैयार की गई थी। इसके बाद चित्रकूट से पधारे परम पूज्यनीय रामभद्राचार्य महाराज के शिष्य संतोष सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास की सुप्रसिद्ध रचना विनय पत्रिका की अद्भुत प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण वाणी और आध्यात्मिक प्रस्तुति को सुनकर दर्शक एवं श्रोता भावविभोर हो गए। सभागार भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अंतिम प्रस्तुति के रूप में आर्कषणम् जन कल्याण समिति रीवा म.प्र. द्वारा नाटक कहानियों का गुच्छा प्रस्तुत किया गया। नाटक का लेखन प्रिया भदौरिया एवं निर्देशन रेणुका बरमैया द्वारा किया गया। प्रस्तुति में मुस्कान सूर्यवंशी, खुशी अहिरवार, चेतना मंडराई, पायल सिंगोटिया, अनुष्का रजक, अंजलि रजक, प्रांशी भारती, रोहिणी भारती, सोनी भारती, शुभम् शाक्य, मान्या सिंह परिहार एवं साहिल जोशी सहित कई बाल कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिया पाठक डिप्टी कलेक्टर सीधी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.रामगरीब पाण्डेय विकल, शिवशंकर मिश्र सरस, बृजेश सिंह सरल, हीरालाल सिंह चंदेल, सुभाषचंद्र मिश्र, अरुणिमा पाठक, पुष्पा पाठक, योगेश्वर प्रसाद तिवारी, राज बहोरन सिंह एवं राम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक द्वय इंजी.आर.बी.सिंह एवं डॉ.अनूप मिश्र ने की।

००

इन कलाकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा नाटक की निर्देशिका रेणुका बरमैया, लेखिका प्रिया भदौरिया एवं आकर्षणम् जन कल्याण समिति के निदेशक सौरभ सिंह परिहार को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मां वीणावादिनी स्वर संगम के संचालक योगेश्वर तिवारी का सम्मान किया गया। इसके पश्चात अतिथि गायक संतोष सिंह सहित कार्यक्रम में सहभागी अन्य सभी कलाकारों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

महिला का शव हाईवे पर रखकर किया चक्का जाम

Mon May 18 , 2026
शाजापुर। जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद एक महिला की मौत के बाद सोमवार को बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय के ट्रैफिक पॉइंट पर शव रखकर एबी रोड हाईवे जाम कर दिया. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उसके […]

You May Like