
सिवनी मालवा। न्यायालय में विचाराधीन एक पारिवारिक प्रकरण में वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी को समझाइश देकर पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया। इस समझौते के बाद परिवार में खुशियों का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार पति राजकुमार और पत्नी पूजा पिछले तीन वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। मामला जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती तब्बसुम खान के न्यायालय में विचाराधीन था। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह राजपूत एवं अधिवक्ता शैलेन्द्र सिन्हा ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया।
अधिवक्ताओं की समझाइश और सलाह को मानते हुए दंपत्ति ने अपने पुराने विवाद भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। न्यायालय परिसर में इस समझौते को सकारात्मक पहल माना गया तथा दोनों परिवारों ने संतोष व्यक्त किया।
