साइकिल से गिरने पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गया था बालक, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खजुराहो। एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 14 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जटकरा निवासी आशाराम पटेल के 14 वर्षीय पुत्र गर्भांश पटेल के पैर में साइकिल चलाते समय चोट लग गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सेवाग्राम स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया और अगले दिन फिर से बुलाया।

शनिवार को जब परिजन गर्भांश को दोबारा क्लिनिक लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे एक और इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही बालक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन पहले उसे अन्य क्लिनिक और बाद में छतरपुर के मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और संबंधित डॉक्टर की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Next Post

28.5 किमी लंबा वेस्टर्न बायपास का सांसद ने किया निरीक्षण

Sun Apr 26 , 2026
ग्वालियर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1347.6 करोड़ रुपए की लागत से 28.5 किलोमीटर लंबा 4-लेन वेस्टर्न बायपास का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह महत्वपूर्ण परियोजना मुरैना के बानमोर से शुरू होकर […]

You May Like