इंडिगो दोहा के लिए फिर शुरू करेगी नियमित उड़ानें

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो पहली मई से देश के विभिन्न शहरों से कतर की राजधानी दोहा के लिए नियमित उड़ानें फिर से शुरू करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह दोहा के लिए अपनी सभी उड़ानें दोबारा शुरू कर रही है जिन्हें पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से निलंबित कर दिया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि “मौजूदा हवाई क्षेत्र की स्थितियों और संबंधित प्राधिकरणों के मार्गदर्शन के अनुरूप” वह सात शहरों बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कन्नूर, कोच्चि और मुंबई से दोहा के लिए हर सप्ताह 60 से अधिक नियमित उड़ानों को फिर से शुरू कर रही है।

कंपनी ने एक बार फिर दुहराया है कि वह अपने यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और विमानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उसने कहा है कि एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में दोहा भारत को महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दूसरी ओर कतर से यात्रा करने वाले यात्री भी एयरलाइन के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से भारत और उससे आगे के कई शहरों से जुड़ सकेंगे। दिल्ली और मुंबई से दोहा के लिए रोजाना दो-दो उड़ानें होंगी। बेंगलुरु और चेन्नई से एक-एक दैनिक उड़ान उपलब्ध होगी। हैदराबाद से सप्ताह में 11, कन्नूर से पांच और कोच्चि से छह साप्ताहिक उड़ानें दोहा के लिए मिलेंगी।

.....

Next Post

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मार्च में घटी

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में मार्च में गिरावट देखने को मिली है। इस साल यह पहला मौका है जब हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर गिरावट देखी गयी है। जनवरी में यह 4.36 प्रतिशत और फरवरी में […]

You May Like