ब्यावरा। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था के. सी कॉन्वेंट हाई स्कूल में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तकनीकी एमपी ऑनलाइन त्रुटि के कारण कुछ नियमित विद्यार्थियों को प्राइवेट श्रेणी में दर्ज कर दिया गया था, उक्त त्रुटि सुधार के बाद अब इन विद्यार्थियों को पुन: नियमित श्रेणी में ले लिया गया है.
विद्यालय के संचालक इन्दरसिंह लववंशी के अनुसार इस गलती को सुधारने के बाद संशोधित परिणाम जारी किए है. स्कूल के सभी विद्यार्थी पहले भी 100 प्रतिशत पास थे लेकिन संशोधन के बाद छात्रों के प्रतिशत में 5 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. स्कूल प्रबंधन ने त्रुटि सुधार के लिए बोर्ड का आभार व्यक्त किया है.
स्कूल संचालक , प्राचार्य व विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर स्टॉफ सदस्य, पालकगण उपस्थित रहे.
