यूनिटेक, अन्य के मामले में ईडी ने की यूफ्लेक्स समूह के 25 करोड रुपए की सावथि जमा की कुर्की

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने यूनिटेक लिमिटेड एवं अन्य के मामले में मनी लांड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत यूफ्लेक्स समूह (यूफ्लेक्स लिमिटेड और अंशिका इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड) की 25 करोड़ रुपये मूल्य की सावधि जमा के रूप में चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।

ईडी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह कार्यवाही उसके नयी दिल्ली मुख्यालय द्वारा की गई।

इस मामले में अब तक कुल लगभग 1646.95 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की की गई है ।

Next Post

नेवी टीम ने रियल कश्मीर एफसी को 2-1 से शिकस्त दी

Sat Aug 2 , 2025
इंफाल, (वार्ता) इंडियन नेवी फुटबॉल टीम (आईएनएफटी) ने खुमान लम्पक मेन स्टेडियम में 134वें इंडियनऑयल डूरंड कप के ग्रुप एफ के एक करीबी मुकाबले में आई-लीग की टीम रियल कश्मीर एफसी (आरकेएफसी) पर 2-1 से महत्वपूर्ण जीत हासिल की और 2021 के बाद से प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज […]

You May Like