5 करोड की लागत से बनेगा जनपद पंचायत सोहावल का नया भवन

सतना। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र. शासन द्वारा सतना जिले के जनपद पंचायत सोहावल के सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन निर्माण के लिए 5 करोड 25 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सोहावल के भ्रमण के दौरान मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण कर चिन्हांकन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, एसडीएम एलआर जांगडे, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत प्रशांत सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस लाजरूस केरकेट्टा, तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी सहित राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रैगांव विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सोहावल में पुराने जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पुलिस चौकी के बगल में लगभग 2 एकड भूमि में बनने वाले नवीन जनपद भवन के प्रस्तावित स्थल का मौके पर चिन्हांकन किया। निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री लाजरूस केरकेट्टा ने बताया कि प्रस्तावित स्थल पर 30 बाई 60 मीटर क्षेत्र में भवन का निर्माण किया जायेगा। प्रस्तावित स्थल पर सब स्टेशन को जाने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल को बाहर की ओर शिफ्ट करना होगा। राज्यमंत्री ने अधीक्षण यंत्री विद्युत प्रशांत सिंह को पोल और लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट तैयार कर अगले दो दिनों में शिफ्टिंग की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में आने वाले अवरोध को दूर कर जनपद पंचायत सोहावल के भवन का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाये।

Next Post

​पत्नी को परेशान करने का लिया बदला: युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, लालघाटी पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sat Feb 7 , 2026
शाजापुर। लालघाटी पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है. 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 4 फरवरी को फरियादी सोनू पिता लालजीराम मालवीय निवासी ग्राम बामनिया खेड़ी द्वारा थाना लालघाटी जिला शाजापुर पर सूचना दी गई कि उसका भाई […]

You May Like