राशिफल-पंचांग : 01 जून 2026

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 01 जून 2026

वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, सफलता मिलेगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, यात्रा होगी,वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी, उत्तरदायित्वों को संभालना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार में सफलता मिलेगी, यात्रा में कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा, धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी, अध्ययन में रूचि रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा.

——————————————————–

पंचांग 01 जून 2026:-
आज का भविष्य- सोमवार 01 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, गंभीर, महत्वाकांक्षी, उदार होगा, और परोपकारी होगा, शिक्षा अच्छी रहेगी,कई विषयों का ज्ञाता होगा, इसमें निरंतर आगे बढऩे की क्षमता रहेगी. ईश्वर भक्त भी होगा.

——————————————————–

मेष- थोड़े से बदलाव से बड़ी सफलता का योग है, सोच विचार कर आगे बढें, व्यवसाय में परिश्रम की अधिकता रहेगी, सुख सौहाद्र्र बना रहेगा.

वृषभ- परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेना ही हितकर रहेगा, उदारता से काम बनेगा, संतान से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी.

मिथुन- दौड़धूप करके आप अपना काम बना लेंगे, अनिर्णय की स्थिति से नुकसान होगा, शुभ सूचना मिलने से हर्ष होगा, मांगलिक कार्यो में व्यय होगा.

कर्क- विवादास्पद मामले हल होंगे, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, व्यर्थ की चिन्ता एवं तनाव दूर होगा, राजनैतिक कार्य सफल होगा.

सिंह- परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, वैचारिक आदान प्रदान से राह आसान होगी, सोचे कार्य में मानसिक प्रसन्नता रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें.

कन्या- फैसला लेने से पहले वक्त की नजाकत को समझें, किसी आवश्यक कार्य में व्यस्तता रहेगी, कार्यो में विलंब होगा, नया खर्च सामने आयेगा.

तुला- प्रापर्टी के क्रय विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है, जोखिम के कार्यो में परेशानी होगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.

वृश्चिक- विषम परिस्थितियों में दोस्तों का सहयोग संवल देगा, आपका मूड कुछ उखड़ा उखड़ा रहेगा, पारिवारिक आर्थिक चिन्ता रह सकती है, लाभ होगा, पर सामान्य.

धनु- निजी राय को काम पर हावी न होने दे, झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जायेंगे, अतिथि आगमन होगा, श्रम साध्य कार्य बनने का योग है.

मकर- विरोधी आपकी कमजोरी भांपकर हावी होने की कोशिश करेंगे, जमीन जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में प्रयास सफल रहेगा, धन व्यय अधिक होगा, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

कुम्भ- कारोबारी विस्तार की योजना बनेगी, घरेलू विवाद से दूर रहें, निपट जायेंगे, लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी, दूरदराज की यात्रा संभव है.

मीन- मजबूत इरादों के साथ जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता अवश्य मिलेगी, मित्रों के सहयोग से आपकी प्रसन्नता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अरंडी, मॅूगफली, बिनौला, खल में पहली चाल चलेगी, गुड, खांड, शक्कर, सूत, कपास, जूट, पाट, बारदाना, में तेजी का रूख रहेगा. भाग्यांक 3712 है.

——————————————————–

Next Post

ईरान ने राष्ट्रपति पेजेशकियान के इस्तीफ़े की ख़बरों का खंडन किया

Mon Jun 1 , 2026
तेहरान, 01 जून (वार्ता) ईरान ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रविवार को मीडिया की उन ख़बरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि श्री मसूद पेज़ेशकियान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। राष्ट्रपति […]

You May Like