केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन इस बार कल 25 सितंबर को ही आ जाएगी

ग्वालियर: देशभर में होने वाली बड़ी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सितंबर 2026 महीने की सैलरी, मजदूरी और पेंशन का भुगतान समय से पहले 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही कर दिया जाएगा।28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस महीने की सैलरी और पेंशन समय से पहले जारी करने का फैसला लिया है।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, 28 से 30 सितंबर के दौरान प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक हड़ताल, चौथे शनिवार (26 सितंबर) और रविवार के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। इस असुविधा से बचाने के लिए सरकार ने 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही वेतन, मजदूरी और पेंशन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इस राशि को ‘अग्रिम भुगतान’ माना जाएगा।

महीने के अंत तक छुट्टियों या ओवरटाइम के कारण बनने वाले किसी भी अंतर या समायोजन को अक्टूबर 2026 के वेतन/पेंशन से पूरा किया जाएगा। यह आदेश नियमित केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ रक्षा, डाक , दूरसंचार कर्मचारियों के अलावा सभी केंद्रीय पेंशनभोगियों पर लागू होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की मजदूरी और सभी केंद्रीय पेंशनभोगियों की पेंशन भी 25 सितंबर को ही उनके खातों में भेज दी जाएगी।

Next Post

मुकेश सहनी का विवादित बयान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दिया निशाना; कहा- "एक खून माफ होता तो..."

Thu Sep 24 , 2026
नई दिल्ली,  विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के प्रमुख नेता मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बेहद विवादास्पद और तीखा बयान दिया है। एक सार्वजनिक बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को कुचला जा […]

You May Like