सात स्कूल बसो का संचालन कराया गया बंद

नवभारत न्यूज

रीवा, 22 जनवरी, परिवहन बिभाग रीवा ने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिन बसों का पंजीयन 12 वर्ष पूर्ण हो चुका है उन बसों की विद्यालय में जाकर सघन जांच की गई. जांच में डी पाल स्कूल,बांधव पब्लिक स्कूल और गुरुकुल स्कूल में मिलाकर सात बसे पायी गई जिनका पंजीयन 12 वर्ष का पूरा हो चुका है. इन बसो को जप्ती बनाकर स्कूल प्रबंधन से पावती ली गई और उच्च न्यायालय के आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा. आदेश का पालन नहीं करने पर उच्च न्यायालय के आदेशानुशार निर्धारित कार्यवाही की जाएगी. उन बसों का संचालन करते पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के ऊपर अपराध दर्ज किया जाएगा. सभी स्कूल संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा किनूँके विद्यालय में कोई भी ऐसी बसों का संचालन न हो. कार्यवाही में आरटीओ रीवा के साथ परिवहन सुरक्षा स्क्वाड का स्टाफ शामिल रहा. जाँच के दौरान 109000 रुपये का बकाया टैक्स और 13 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 27000 रुपया का शमन शुल्क भी जमा कराया गया.

Next Post

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका

Wed Jan 22 , 2025
कोलकाता 22 जनवरी (वार्ता) वरुण चक्रवर्ती (तीन विकेट) , हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने आज पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 132 रनों के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर […]

You May Like