जनता का आक्रोश देख कर भजपा सरकार ने जीएसटी के दरों में की कटौती

छिंदवाड़ा. जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आज अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे,इस दौरान इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.इस दौरान एयर स्ट्रिप पर ही मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जीएसटी की दरों में कटौती कर भाजपा द्वारा उत्सव मनाने के सवाल पर कहा कि आज यह जो भाजपा बचत उत्सव मना रही है इसी बीजेपी को मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि इन्होंने ही 8 साल पहले 28 प्रतिशत की जीएसटी हिंदुस्तान की जनता पर थोपी थी और अब जब जनता का आक्रोश इन्हें दिख रहा है तब ये जीएसटी के दरों में कटौती कर इसे उत्सव का नाम दे रहे हैं लेकिन मैं इनको बताना चाहता हूँ हिंदुस्तान की जनता बहुत समझदार है और समय आने पर वह भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी।आपको बता दे कि अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक और राजनैतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

Next Post

विवाहिता का ससुराल में फांसी में लटकता मिला शव

Tue Sep 23 , 2025
सीधी। अमिलिया बाजार निवासी एक महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। अमिलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के पश्चात ससुराल पक्ष ने शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के काफी प्रयासों के पश्चात मायके पक्ष के लोग शव […]

You May Like