विवाहिता का ससुराल में फांसी में लटकता मिला शव

सीधी। अमिलिया बाजार निवासी एक महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। अमिलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के पश्चात ससुराल पक्ष ने शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के काफी प्रयासों के पश्चात मायके पक्ष के लोग शव को लेकर रवाना हुए। उधर मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल में उसकी बहन की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे में लटकाया गया है। अमिलिया पुलिस आने के पश्चात बिना मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में ही शव को फांसी के फंदे से उतरवा दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अमिलिया निवासी रेशमा बानो पति मुबारक बख्श का शव उसके दो कमरे के मकान में दुपट्टे के फंदे में फांसी में लटकता मिला। मृतका के बड़े भाई फिरोज अहमद निवासी दुअरा कला, चुरहट का आरोप है कि उसकी बहन को सास-ससुर, बहनोई द्वारा मार डाला गया। बाद में फांसी के फंदे में लटका दिया। यदि मृतका का पैर जमीन के संपर्क में था तो ऐसे में फांसी नहीं लग सकती। उधर मृतका के 8 वर्षीय बेटे का कहना था कि बब्बा-दादी एवं उसके पापा द्वारा कल शाम से ही मम्मी के साथ मारपीट की जा रही थी। जिसके चलते वह पापा से तलाक भी मांग रही थी। मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं।

Next Post

वन विभाग की सतर्कता से टली अनहोनी, शिकारी गिरफ्तार

Tue Sep 23 , 2025
बालाघाट। वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ी अनहोनी टाल दी। वन संरक्षक गौरव चौधरी, उत्तर (सा) वन मंडलाधिकारी नेहा श्रीवास्तव व उपवन मंडलाधिकारी राकेश शाक्यवार के मार्गदर्शन में गठित गश्ती दल ने बघोली निवासी अघन सिंह उईके (24) को खुरमुंडी वृत्त के कक्ष क्रमांक 1571 में विद्युत […]

You May Like