बुलेरो में लोड 8 लाख की सामग्री चोरी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत पनेहरा पेट्रोल पम्प के पास बुलेरो में लोड 8 लाख की सामग्री चोरी हो गई।पुलिस ने बताया कि अभिनव काव 34 वर्ष निवासी एकता विहार शक्तिनगर थाना गढ़ा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह अद्रिका कंस्ट्रक्शन कम्पनी में साईट इंजीनियर का काम करता है उसके द्वारा वर्तमान में अद्रिका कंस्टेक्शन कम्पनी में अमृत जल योजना का कार्य पनेहरा पेट्रोल पम्प से रांझी जलशोधन संयंत्र तक पाईप लाईन ढालने का कार्य कराया जा रहा है.

उसके कंस्टेक्शन में सिद्धार्थ बागची की महेन्द्रा बुलेरो कैम्पर क्रमांक एमपी 20 जीए 9234 की गाड़ी लगी हुई है, शाम लगभग 6 बजे काम बंद होने के बाद महेन्द्रा बुलोरो कैम्पर क्रमांक एमपी 20 जीए 9234 में सामान लोड कर संयंत्र में या साईट में खड़ा कर दिया जाता है।

सरफराज खान एवं महेन्द्र कुमार दोनों साईट पर मजदूरी करते थे, शाम लगभग 6-30 बजे कार्य समाप्त होने के बाद महेन्द्रा बुलेरो कैम्पर क्रमांक एमपी 20 जीए 9234 में चार बेल्डिंग मशीन, एक बैरल में 50 लीटर डीजल, वायर एवं अन्य सामग्री रखकर जल शोधन रांझी मे खड़ी कर दिये थे। चोर सामग्री कुल कीमती लगभग 8 लाख रूपये की चोरी कर लेकर गये

Next Post

सीहोर में समझाईश: नाली पार दिखा सामान तो 5 हजार जुर्माना, भेरूंदा में हटा अतिक्रमण

Mon Dec 8 , 2025
सीहोर। आज से बाजार में दुकानदारों ने अगर अपना सामान नाली के पार सड़क तक रखा तो उन्हें इसका खामियाजा पांच हजार रुपए का जुर्माना भरकर भुगतना पड़ेगा. नगरपालिका द्वारा एक दिन पूर्व व्यापारियों के साथ बैठक कर इस सबंध में उन्हें सख्त हिदायत दी जा चुकी है. शहर के […]

You May Like

मनोरंजन