
बागली। पूरे देश में हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा एवं वर्ष प्रतिस्पद्दा पर्व मनाया जाएगा इसी दौरान हाथों रोड पर स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में भी सुबह 8:00 बजे शाबरी मंत्र के साथ पूजन आरती संपन्न होगी और दोपहर में भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया है उक्त जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ योगी ने देते हुए बताया कि नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान गोरक्ष धाम समिति द्वारा विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा इस कार्यक्रम में दरदरा से नाथ योगी समाज के अनुयाई शामिल होंगे।
