ख्यावदा के पंचायत सचिव ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुना: शहर की सांई सिटी कॉलोनी सकतपुर रोड में मंगलवार शाम एक 58 वर्षीय पंचायत सचिव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान ख्यावदा पंचायत में पदस्थ सचिव मुकुट बाबू शर्मा के रूप में हुई है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था; उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मुकुट बाबू ड्यूटी से लौटने के बाद अपने घर पहुंचे और छत पर बने कमरे में फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक उनसे संपर्क नहीं हो सका और वे मोबाइल कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे, तो ख्यावदा सरपंच और परिजन उनकी तलाश करते हुए सांई सिटी स्थित निवास पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में किसी तरह घर में प्रवेश किया गया, जहां सचिव का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। बुधवार को गुना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पंचायत सचिव ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Next Post

जबलपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: गंदगी के बीच बन रही थीं मिठाइयां, 100 सड़े मोमोज और 16 किलो घी जब्त

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर:दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। दीनदयाल चौक स्थित बड़्कुल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में अत्यधिक गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन एवं मिठाइयों का निर्माण होता मिला। डीप फ्रीजर में फफूंद […]

You May Like