आंगनवाड़ी सुपरवाइजर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नया हरसूद । जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने खालवा में पदस्थ आंगनवाड़ी सुपरवाइजर संतोष कोचले को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर ने फरियादी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने खालवा क्षेत्र(रोशनी) में आयोजित एक मीटिंग के दौरान ही फरियादी को पैसे लेकर आने के लिए बुलाया था। जैसे ही फरियादी ने निर्धारित राशि आरोपी को सौंपी, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा हरसूद में ही आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि रिश्वतखोरी के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

'आखिरी सवाल' का नया प्रोमो रिलीज

Fri Apr 24 , 2026
मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। फिल्म ‘आखिरी सवाल’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और लोग इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के बाद से […]

You May Like