
नीरज कुमार मिश्रा भोपाल। होली पर्व के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से नवभारत ने खास बात चीत की. कमिश्नर संजय कुमार ने सभी सवालों के जवाब साफगोई से दिए, यहां पेश है उनसे खास बातचीत
सवाल: होली पर्व के दौरान शहर में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में क्या विशेष तैयारी की गई है.
कमिश्नर- शहर भर में लगभग 1200 से अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके साथ ही थानों का पुलिस बल भी जगह-जगह तैनात रहेगा.
सवाल: हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की क्या रणनीति है.
कमिश्नर- ड्रंक एंड़ ड्राइव के जो भी केस रहेंगे, उस पर कार्रवाई जारी रहेगी.
सवाल: सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर महिलाओं से होने वाली छेड़खानी रोकने के लिए क्या सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी.
कमिश्नर- पुलिस की पेट्रोलिंग बनी होती है, सादी वर्दी में भी पुलिस की तैनाती ऐसे स्थानों पर रहती है. इसके साथ ही जैसा कि 1200 प्लस जवानों की तैनाती और थानों का बल शहर भर में मौजूद रहेगा.
सवाल: शहर में व्यस्ततम ट्रैफिक वाले मार्गों पर कई बार चालक अपने वाहनों के साथ आवागमन करते हैं. उन पर किस तरह से कार्रवाई की जाएगी.
कमिश्नर- शहर में जहां ट्रैफिक वाले स्थल हैं, वहां एक्स्ट्रा पुलिस बल होली पर्व के दौरान खासतौर पर मौजूद रहेगा. कुछ एकस्ट्रा पेट्रोलिंग की गाड़ी भी इस मौके पर रहती है. हमने सारे अरेंजमेंट कर रखे हैं.
सवाल: त्यौहारों के दौरान अक्सर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाहें फैलती हैं. इसे रोकने के लिए किस तरह से काम किया जा रहा है.
कमिश्नर- सोशल मीड़िया पर पर्व के दौरान भी पुलिस की सक्रियता बनी रहेगी. इसके साथ ही अफवाहों और ऐसे पोस्ट को लेकर समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है.
सवाल: शांति समिति की बैठकों में सभी समुदायों के धर्मगुरुओं से पुलिस की बैठक हो चुकी है. भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस की क्या अपील है.
कमिश्नर- शांति समिति की बैठक अच्छी हुई है. सभी मिलजुल कर त्यौहार मनाऐंगे.
सवाल: ड्रंक एंड़ ड्राइव केस में अगर कहीं हादसे की सूचना मिलती है, तो तत्काल पीड़ित को इलाज की सुविधा को लेकर क्या प्लानिंग है.
कमिश्नर- शहर में अगर कहीं पर हादसे की सूचना मिलती है, तो 112 नबंर की गाड़ी उपलब्ध रहेगी. पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने की कोशिश रहेगी.
