नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली से पहले बारिश ने आयोजकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हुई बारिश के बाद मैदान में जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है, जिससे रैली में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के बड़े नेताओं के इस आयोजन के लिए दो मुख्य मंच तैयार किए जा रहे हैं और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मैदान को दुरुस्त करने के लिए राबिश डाली जा रही है। अब सबकी नजर मौसम पर है, क्योंकि दोबारा बारिश हुई तो तैयारियों पर असर पड़ सकता है।
Next Post
पति काम पर नहीं पहुंचा, फोन बंद मिला, तलाश के बाद पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Sat Oct 31 , 2026
इंदौर. चंदन नगर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय वसीम खान के लापता होने का मामला सामने आया है. पति का फोन बंद मिलने और काम पर नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने परिवार के साथ उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला.फरियादी आयशा ने पुलिस को […]

You May Like
-
1 year ago
इक्वाडोर में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या