
दमोह। जिला अस्पताल दमोह में उपचाररत एक वृद्ध ने अचानक तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के तुरंत बाद मौजूद कर्मियों ने घायल अवस्था में उसे कैजुअल्टी में पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच और ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई राकेश पाठक सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा और वृद्ध की पहचान व घटना से जुड़े कारणों की जानकारी जुटाने में लग गया.
