अनंत गंगोला को मिलेगा सरस्वती पुत्र सम्मान, 40 शिक्षक होंगे सम्मानित

इटारसी। 41वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सरस्वती पुत्र सम्मान उत्तराखंड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से जुड़े शिक्षाविद् अनंत गंगोला को प्रदान किया जाएगा। वे मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं और राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों से भी जुड़े रहे हैं।

इसके अलावा देशभर से चुने गए 40 शिक्षकों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। इनमें ज्ञानगंगा सम्मान, विवेक सागर सम्मान, कर्मा रत्न सम्मान, अर्जुन सम्मान, सांदीपनी सम्मान और विश्वामित्र सम्मान प्रमुख हैं।

समिति के अध्यक्ष रमेश के. साहू ने बताया कि पत्रकार प्रमोद पगारे द्वारा 1985 में शुरू किए गए इस सम्मान समारोह ने वर्षों से शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कई शिक्षक, जिन्हें यहां सम्मानित किया गया, बाद में राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार से भी नवाजे गए।

Next Post

कपास पर आयात शुल्क खत्म होने से संकट में किसान

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल: केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका सहित अन्य देशों से आयातित कपास पर दिसंबर 2025 तक आयात शुल्क समाप्त करने के फैसले ने कपास उत्पादक किसानों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अक्टूबर से देशभर में किसान अपनी उपज बेचने की […]

You May Like

Play sound