NH-46 गोला बना ट्रक, घंटों उठती रहीं लपटें

गुना। नेशनल हाइवे 46 से गुजर रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना इतनी भीषण थी कि 3 घंटे में ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। आगजनी पर काबू पाने के तमाम प्रयास असफल साबित हुए हैं।

जानकारी सामने आई है कि सोमवार देर रात इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहे ट्रक में हाइवे पर स्थित ग्राम खटकिया के पास अचानक आग लग गई थी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने प्रशासन को आगजनी की सूचना दी। इसके बाद 4 दमकल गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। दमकल वाहनों ने करीब 3 घंटों तक आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन वे असफल साबित हुए और आग लगातार रौद्र रूप धारण करती नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ लोड था, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बताया जा रहा है कि लगभग 4 से 5 घंटों तक ट्रक में आग लगी रही और ट्रक सहित उसमें रखा पूरा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया है। हालांकि आग लगने के तुरंत बाद ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर किसी तरह बाहर निकलकर भाग गए।

Next Post

ये कैसी भोपाल पुलिस खून से लथपथ युवती का न बयान दर्ज किया और न ही मेडिकल कराया

Tue Apr 8 , 2025
भोपाल: राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में पुलिस की एक हैरान करने वाली और संवेदनहीन करतूत सामने आई है। एक लापता युवती, जो खून से लथपथ हालत में मिली, अपनी आपबीती सुनाने के लिए पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस […]

You May Like