​सड़क हादसे में सौसर के युवक की मौत, रामाकोना के पास हुई दुर्घटना

सौसर: रामाकोना के पास बीती रात हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सौसर निवासी एक युवक की मौत हो गई।​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही टायगर ग्रुप की एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को त्वरित उपचार के लिए सिविल अस्पताल सौसर ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।​मृतक की शिनाख्त गोलू कुकड़े, निवासी सौसर के रूप में हुई है। बहरहाल सौसर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Mon Jan 5 , 2026
सागर: अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह कटरा वार्ड स्थित वर्णी वाचनालय सभागार मे रविवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन बैटरी ने की। पूर्व अध्यक्ष द्वय संतोष जैन घड़ी, ऋषभ चंदेरिया कोतमा, पंडित नरेंद्र जैन […]

You May Like