स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम को आईजीबीसी ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन

इंदौर: इंदौर शहर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है. इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड एवं इंदौर नगर निगम को सीआईआई-इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है. यह गौरव प्राप्त कर इंदौर मध्य प्रदेश का पहला एवं पूरे देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल हो गया है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है.

यह उपलब्धि इंदौर के सतत एवं हरित विकास की दिशा में पिछले कई वर्षों से किए गए सुनियोजित प्रयासों, पर्यावरण हितैषी पहल और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है. बीते छह माह में शहर द्वारा किए गए कार्यों एवं पहलों से संबंधित विस्तृत डाटा प्रमाणन संस्था आईजीबीसी के साथ साझा किया गया, जिसके उपरांत यह प्रतिष्ठित मान्यता प्रदान की गई.

आईजीबीसी ग्रीन सिटी रेटिंग के अंतर्गत किसी शहर का मूल्यांकन मास्टर प्लानिंग, जल प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ई-गवर्नेंस, हरित आवरण, सार्वजनिक परिवहन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न आयामों पर किया जाता है. इंदौर ने इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह शीर्ष सम्मान हासिल किया है. यह प्रमाण पत्र सुनील चोरडिया अध्यक्ष, सीआईआई राष्ट्रीय समिति (एमएसएमई) द्वारा इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह (आईएएस) एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा (आईएएस) को प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि इंदौर मध्यप्रदेश का पहला एवं देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल, जिसे आईजीबीसी ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ. यह सम्मान इंदौर को भारत के उन चुनिंदा 32 शहरों की श्रेणी में शामिल करता है, जिन्हें आईजीबीसी ने हरित और टिकाऊ शहरी विकास हेतु मान्यता प्रदान की है.
देश के लिए आदर्श प्रस्तुत किया
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार एवं इंदौर प्रशासन की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है. इंदौर ने हरित शहर के रूप में अपने आपको स्थापित कर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है

Next Post

आमजन की समस्याओं का हो त्वरित समाधान, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue Sep 2 , 2025
इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को आमजन से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि […]

You May Like