खुले में राखड़ परिवहन को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा

विंध्यनगर : एनटीपीसी विंध्यनगर में खुले में हो रहे राखड़ परिवहन से परेशान ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों का गुस्सा गेट पर फूट पड़ा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूथ इंटक म.प्र. एवं वार्ड 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य लेबर गेट पर विशाल गेट मीटिंग कर प्रबंधन को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।एनसीएल के महामंत्री एवं यूथ इंटर के प्रदेश अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह की अगुवाई में हुई।

इस सभा में ग्रामीणों ने थाली में उड़ता राखड़ दिखाकर प्रतीकात्मक ढंग से अपने दूषित जीवन की झलक पेश की। कैसे एनटीपीसी हमारे जीवन में जहर छोड़ रहा है। मांगों में खुले राखड़ परिवहन बंद कर वैकल्पिक मार्ग बनाने, ग्राम जयनगर-जुगाड़ी-तेलगवाँ में प्रदूषण नियंत्रण, संविदा कर्मियों की वेतन सुरक्षा, अस्पताल सुविधा, ग्रीन हार्ट कॉलोनी के स्थाई समाधान, कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट] अवैध ओवरलोडिंग पर कार्रवाई और विस्थापितों को प्राथमिक रोजगार जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं।

यूथ इंटक ने चेतावनी दी कि यदि 5 जनवरी 2026 तक समाधान नहीं मिला तो 8 जनवरी से सत्याग्रह, धरना और जनजागरण आंदोलन शुरू होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीएल परियोजनाओं से आए इंटक सचिव, अध्यक्ष एवं ग्रामीण अंचल से आए हुए महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। वहीं अंत में अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह ने खिचड़ी व कंबल लगभग 1500 वितरण कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

Next Post

नकली दस्तावेज़ बनाकर अमानक घी बेचने वाला पकड़ाया

Wed Nov 26 , 2025
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर एक व्यक्ति के खिलाफ अवमानक घी को ब्रांडेड उत्पाद बताकर बेचने और नकली दस्तावेज़ तैयार करने के गंभीर आरोप में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी पर आम उपभोक्ताओं के साथ संगठित धोखाधड़ी करने का आरोप […]

You May Like