
नवभारत न्यूज
दमोह. एक युवक हरगोविंद साहू निवासी ग्राम जमुनाझिरी थाना बक्सवाहा जिला छतरपुर को गोली लगने से मंगलवार रात इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट के द्वारा हाथ में गंभीर चोट होने पर उपचार कर जबलपुर रेफर किया था, वहीं थाना बक्सवाहा पुलिस ने घायल के बताए अनुसार भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास सहित समुचित धाराओं में तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी थी, जहां पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन में और एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को, चौकी प्रभारी बम्होरी उप निरीक्षक श्याम वैन, चौकी प्रभारी नैनागिरी उप निरीक्षक कादिर खान, सब इंस्पेक्टर खुमान सिंह, प्रधान आरक्षक हरिराम, आरक्षक दीपक,पीयूष, राहुल, उमेश, दिग्विजय, रतन सिंह ने घेरा बंदी कर तत्काल ही दो आरोपितो में लक्ष्मण पटेल महूअट और पवन पटेल ग्राम पेमू थाना बटियागढ़ दमोह को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं तीसरे आरोपित मनोहर पटेल की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.
