दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई महिला की मौत 

भोपाल, 15 जनवरी. छोला मंदिर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल स्थित सीढिय़ों से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार शिवानी मरावी पत्नी वीरेंद्र मरावी (24) मूलत: थाना शाहपुर जिला डिंडौरी की रहने वाली थी. करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. वीरेंद्र यहां छोला मंदिर स्थित सेज गोल्डन सिटी में मजदूरी करता है और निर्माणाधीन मकान पर ही रहता है. शादी के बाद वह पत्नी को भी अपने साथ ले आया था, जिसके बाद दंपति यहां काम कर रहे थे. बुधवार की सुबह दंपति सोकर उठे थे. उसके बाद वीरेंद्र शौच के लिए बाहर चला गया. करीब आठ बजे वापस लौटा तो शिवानी उसे जमीन पर गिरी हुई मिली. वह उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शिवानी सीढिय़ों से नीचे गिरी थी, लेकिन घटना के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.

Next Post

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण 

Wed Jan 15 , 2025
भोपाल, 15 जनवरी. अशोका गार्डन पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया है. पीडि़ता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी. जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली […]

You May Like