मामूली बात पर पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला और उसके बच्चों पर सीमेंट स्टैंड से किया हमला


इंदौर: न्यू गौरी नगर इलाके में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला और उसके बच्चों पर हमला कर दिया. हमले में महिला समेत दोनों बच्चों को चोटें आई हैं.हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि फरियादी भारती बांगर पति राजकुमार निवासी न्यू गौरी नगर की शिकायत पर वर्षा बिजवाल, उसकी बेटी राखी बिजवाल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायत में पुलिस को भारती ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ी थी.

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली वर्षा बिजवाल वहां पहुंची और गाली गलौज करने लगी. वर्षा ने आरोप लगाया कि भारती ने उसकी बेटी आयुषी से रात में बातचीत की थी, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया. इस पर भारती ने स्पष्ट किया कि आयुषी उसके बेटे अंशुल के साथ मारपीट कर रही थी, इसलिए उसने केवल बीच बचाव किया था. लेकिन इस बात से वर्षा और अधिक आक्रोशित हो गई. इसी दौरान वर्षा की बेटी राखी बिजवाल भी मौके पर पहुंच गई.

आरोप है कि वर्षा ने हाथ मुक्कों से भारती की पिटाई शुरू कर दी, जबकि राखी ने सीमेंट का दिया स्टैंड उठाकर भारती की गर्दन के पिछले हिस्से पर जोरदार वार कर दिया. विवाद बढ़ता देख भारती के बच्चे वंशिका और अंशुल बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

सूर्यवंशी ने फिर किया ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) जब भी पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स का मैच IPL 2026 में होता है, ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। मंगलवार रात न्यू चंडीगढ़ में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं, तब भी यही देखने को मिला। ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी इस […]

You May Like