​भू-माफियाओं पर कसता शिकंजा: कल्याणपुर और पिपलिया जाहिरपीर में 9.76 हेक्टेयर की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। हुजूर तहसील के कल्याणपुर और पिपलिया जाहिरपीर गांव में 8 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण हटाए। कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने 3 और 5 अगस्त को की।प्रशासन के अनुसार कल्याणपुर में चार और पिपलिया जाहिरपीर में चार अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गईं। इन कॉलोनियों में बिना वैधानिक अनुमति प्लॉट काटकर जमीन बेची जा रही थी। कार्रवाई के दौरान करीब 9.76 हेक्टेयर क्षेत्र को चिन्हित किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 55.60 करोड़ रुपये से अधिक है।

2.40 करोड़ से 15 करोड़ तक की जमीन शामिल

राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक कार्रवाई में शामिल अलग-अलग जमीनों की अनुमानित कीमत 2.40 करोड़ रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये तक है। प्रशासन ने संबंधित खसरा नंबरों पर विकसित अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया के मार्गदर्शन और तहसीलदार शुभम जैन के नेतृत्व में की गई। हल्का पटवारी प्रियंका दुबे सहित राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा।भोपाल के आसपास तेजी से बढ़ रही अनधिकृत प्लॉटिंग को देखते हुए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Next Post

यश ढुल के ज़बरदस्त शतक से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को हराया

Thu Aug 6 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित 15 ओवर के मैच में पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ नौ विकेट से ज़बरदस्त जीत हासिल की, जिसमें यश ढुल का शानदार […]

You May Like