इंदौर: शहर में बारिश में जल जमाव को लेकर नगर निगम हर तरह से तैयारी कर रहा है। इसके निगम ने सभी झोन पर आपदा प्रबंधन दल बना दिए है. साथ ही सभी झोनल कार्यालय पर नाइट मॉनिटर भी नियुक्त कफ दिए है. खास बात यह है कि नगर निगम ने शहर में 112 स्थान जल जमाव के चिन्हित किए है. आपदा प्रबंधन दल को प्रेजेंटेशन के द्वारा बारिश में कार्य करने की जानकारी भी दी गई है.
मानसून के दौरान संभावित जलजमाव की परिस्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने आपदा प्रबंधन दल को सक्रिय कर दिया है. आज आयुक्त शिवम वर्मा ने सिटी बस ऑफिस सभागृह में सभी दलों के सदस्यों को ओरिएंटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपदा प्रबंधन के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी.
आयुक्त वर्मा ने बताया कि जलजमाव की समस्या से त्वरित राहत देने के लिए निगम ने आपदा प्रबंधन दल बनाए है. यह दल रात्रिकालीन निगरानी सहित पूरे वर्षाकाल में कार्य करेंगे. आपदा प्रबंधन दल में जनकार्य, ड्रेनेज, वर्कशॉप एवं विद्युत विभाग के अनुभवी कर्मचारियों को शामिल किया गया है. उक्त टीम के सदस्यों को ओरिएंटेशन प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया.
