
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन ने रविवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मुलाकात की। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक भेंट थी। ऊर्जा मंत्री ने अशोक जादौन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान मेले के विकास, व्यापारियों की समस्याओं और आगामी मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। जादौन ने कहा कि मेले को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक भव्य बनाने के लिए काम किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने प्राधिकरण को राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
